Thursday, September 11, 2014

(16) बन्ना छोटी मिर्च बड़ी तेज रे (Banna choti mirch badi tej re, mera pyara sa banna sidha sada re)




बन्ना छोटी मिर्च बड़ी तेज रे
मेरा प्यारा सा बन्ना सीधा सादा रे
बन्ना तुम तो चले ससुराल रे
मेरी कैसे कटेगी दिन रात रे

१) शीश बन्ने के सहरा सोहे
कान बन्ने के मोटी सोहे
ओ तेरी अजब बहार रे
मेरी कैसे कटेगी दिन रात रे

२) गले बन्ना के माला सोहे
मोतियों की अजब बहार रे

३) मुख बन्ने के बीड़ा सोहे
लाली की अजब बहार रे

४) हाथ बन्ने के कंगना सोहे
महंदी की अजब बहार

५) अंग बन्ने के जामा सोहे
पटका की अजब बहार रे


No comments:

Post a Comment