Wednesday, September 10, 2014

बन्ना ले आया बन्नी भोला बन के ( banna le aaya banni bhola ban ke )

banna le aaya banni bhola ban ke

   बन्ना ले आया बन्नी भोला बन के, भोला बन के अरे शिवजी बन के
   बन्ना ले आया बन्नी भोला बन के|

1) उसके बाबा हजारी ने ब्याह रचा है, उसके ताऊ हजारी ने ब्याह रचा है
   दादी ले रही बलाईया खुश होके, ताई ले रही बलाईया खुश होके|

2) उसके पापा हजारी ने ब्याह रचा है, उसके चाचा हजारी ने ब्याह रचा है

   मम्मी ले रही बलाईया खुश होके, चाची ले रही बलाईया खुश होके|

3) उसके नाना हजारी ने ब्याह रचा है, उसके मामा हजारी ने ब्याह रचा है
   नानी ले रही बलाईया खुश होके, मामी ले रही बलाईया खुश होके|

4) उसके फूफा हजारी ने ब्याह रचा है, उसके जीजा हजारी ने ब्याह रचा है

   बुआ ले रही बलाईया खुश होके, जीजी ले रही बलाईया खुश होके|


No comments:

Post a Comment